कैथी व उर्दू के पुराने ज़मीन के कागज़ — हिंदी में — Old Kaithi and Urdu land papers — in Hindi

दादा-परदादा के ज़माने का केवाला, खतियान, रसीद या हुकुमनामा कैथी या उर्दू में है और पढ़ा नहीं जाता? उसकी फ़ोटो या PDF भेजिए — हम उसे हिंदी में पढ़कर खाता, खेसरा, रकबा, चौहद्दी और पक्षकारों के नाम अलग से निकालते हैं।

फ़ोटो या PDF अपलोड करें — मोबाइल से खींची फ़ोटो भी चलेगी।

AI हर पृष्ठ पढ़ता है: पूरा पाठ हिंदी में, और खाता, खेसरा, रकबा, चौहद्दी, विक्रेता-क्रेता या रैयत के नाम अलग तालिका में।

जो हिस्सा साफ़ नहीं पढ़ा गया, वह "अस्पष्ट" दिखाया जाता है — अनुमान से भरा नहीं जाता।

ज़रूरत हो तो अनुभवी कातिब उसे जाँचते हैं या पूरा पढ़ते हैं; अंग्रेज़ी अनुवाद और टाइप की हुई प्रति भी मिलती है।

Is your family’s old kewala, khatian, rent receipt or hukumnama written in Kaithi or Urdu? Send a photo or PDF — we read it into Hindi and pull out the khata, khesra, area, boundaries and the names of the parties.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

कैथी लिपि क्या है?

कैथी एक पुरानी लिपि है जिसमें बिहार और आसपास के इलाकों में बीसवीं सदी के मध्य तक ज़मीन के कागज़ — खतियान, केवाला, रसीद, हुकुमनामा — लिखे जाते थे। आज बहुत कम लोग इसे पढ़ पाते हैं, इसलिए पुराने कागज़ समझने के लिए इसे हिंदी में पढ़वाना पड़ता है।

पुराना कैथी खतियान या केवाला हिंदी में कैसे पढ़वाएँ?

भू-दृष्टि पर मुफ़्त खाता बनाकर दस्तावेज़ की फ़ोटो या PDF अपलोड करें। हर पृष्ठ हिंदी में पढ़ा जाता है और खाता, खेसरा, रकबा, चौहद्दी व नाम अलग से दिखते हैं। कठिन लिखावट अनुभवी कातिब पढ़ते हैं।

क्या उर्दू में लिखा पुराना केवाला भी पढ़ा जाता है?

हाँ, उर्दू (शिकस्ता) के केवाले भी पढ़े जाते हैं। बहुत धुंधली फ़ोटोकॉपी को AI भरोसे से नहीं पढ़ पाता — तब वह साफ़ बताता है कि पृष्ठ पढ़ा नहीं जा सका, और उसे कातिब पढ़ते हैं।

क्या यह प्रमाणित (certified) अनुवाद है?

नहीं। भू-दृष्टि एक निजी सहायता सेवा है, सरकारी पोर्टल नहीं। यह अनुवाद समझने और कागज़ तैयार करने के लिए है; अदालत या सरकारी काम के लिए प्रमाणित प्रति व प्रमाणित अनुवाद लें।

अच्छा परिणाम पाने के लिए फ़ोटो कैसे लें?

मूल कागज़ की फ़ोटो लें (फ़ोटोकॉपी की नहीं), उसे समतल रखें, दिन की रोशनी में, बिना छाया के, और एक फ़ोटो में एक ही पृष्ठ।

क्या बिहार से बाहर या विदेश में रहकर यह सेवा ली जा सकती है?

हाँ। सब कुछ ऑनलाइन होता है — अपलोड, पढ़ा गया पाठ, कातिब से बात — बिहार के सभी 38 जिलों के कागज़ों के लिए।

What is the Kaithi script?

Kaithi is an old script in which land papers in Bihar — khatian, kewala, rent receipts, hukumnama — were written until the mid-20th century. Few people can read it today, so old papers have to be read into Hindi to be understood.

How do I get an old Kaithi khatian or deed read in Hindi?

Create a free BhuDrishti account and upload a photo or PDF. Each page is read into Hindi, with khata, khesra, area, boundaries and names shown separately. Difficult handwriting is read by an experienced Katib.

Can old Urdu deeds be read too?

Yes, Urdu (shikasta) deeds too. Very faint photocopies cannot be read reliably by AI — it then says plainly that the page could not be read, and a Katib reads it.

Is this a certified translation?

No. BhuDrishti is a private help service, not a government portal. The reading is for understanding and preparing papers; for court or official use, get certified copies and a certified translation.

How should I photograph the document?

Photograph the original (not a photocopy), lying flat, in daylight without shadows, one page per photo.

Can I use this from outside Bihar or abroad?

Yes. Everything is online — upload, the reading, talking to a Katib — for papers from all 38 districts of Bihar.

भू-दृष्टि बिहार एक निजी सेवा है, सरकारी पोर्टल नहीं। BhuDrishti Bihar is an independent private service, not a government portal.