वंशावली और ज़मीन का बंटवारा — ऑनलाइन, कागज़ के साथ — Vanshavali and land partition — online, with the papers

पैतृक ज़मीन के बंटवारे, दाखिल-खारिज और बिहार भूमि सर्वे के लिए सही वंशावली चाहिए। भू-दृष्टि पर परिवार की वंशावली बनाइए, पूर्वजों के नाम की ज़मीन जोड़िए और हर शाखा का हिस्सा, बंटवारा पत्र और सर्वे के प्रपत्र एक जगह पाइए।

पूर्वज से शुरू करके परिवार की हर पीढ़ी जोड़ें — जीवित और दिवंगत सदस्य, विवाह और शाखाएँ।

खतियान या केवाला से ज़मीन (खाता, खेसरा, रकबा) जोड़ें — पुराने कैथी/उर्दू कागज़ भी पढ़वाए जा सकते हैं।

हर शाखा और सदस्य का हिस्सा हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम के अनुसार निकलता है, बीघा-कट्ठा-धुर और डिसमिल में।

वंशावली का प्रारूप, बंटवारा पंचनामा और सर्वे के प्रपत्र छापने लायक तैयार होते हैं; ज़रूरत हो तो विशेषज्ञ जाँचते हैं।

Partitioning ancestral land, mutation and the Bihar land survey all need a correct vanshavali (family tree). Build your family tree on BhuDrishti, add the land in the ancestors’ names, and get each branch’s share, the partition papers and the survey forms in one place.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

वंशावली क्या होती है?

वंशावली (कुर्सीनामा) परिवार का पीढ़ी-दर-पीढ़ी विवरण है — किस पूर्वज के कौन बच्चे, उनके बच्चे, और कौन जीवित है। ज़मीन के मामलों में इसी से तय होता है कि पूर्वज की ज़मीन पर किसका कितना हक़ है।

ज़मीन के बंटवारे में वंशावली क्यों ज़रूरी है?

पैतृक ज़मीन का बंटवारा, दाखिल-खारिज और जमाबंदी सुधार — सबमें यह दिखाना होता है कि आप खतियान में दर्ज रैयत के वारिस हैं और किस शाखा से हैं। सही वंशावली के बिना बंटवारा अधूरा रहता है और बाद में विवाद होता है।

बिहार भूमि सर्वे में वंशावली कैसे दें?

विशेष सर्वेक्षण में स्व-घोषणा के साथ वंशावली देनी होती है। भू-दृष्टि पर बनी वंशावली से सर्वे का प्रपत्र आपकी जानकारी से भरकर छापने लायक तैयार होता है।

क्या भू-दृष्टि वंशावली प्रमाण-पत्र जारी करता है?

नहीं। भू-दृष्टि एक निजी सेवा है; यह वंशावली का प्रारूप और कागज़ तैयार करता है। प्रमाणित वंशावली संबंधित पंचायत या सक्षम अधिकारी से ही बनती है।

क्या परिवार के सदस्य बाहर रहकर साथ मिलकर वंशावली बना सकते हैं?

हाँ। सब कुछ ऑनलाइन है — परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों या देशों से भी एक ही वंशावली देख और जोड़ सकते हैं।

What is a vanshavali?

A vanshavali (kursinama) is the family’s generation-by-generation record — which ancestor had which children, their children, and who is alive. In land matters it decides who holds what right in the ancestor’s land.

Why does land partition need a vanshavali?

Partition of ancestral land, mutation and jamabandi correction all require showing that you are an heir of the raiyat recorded in the khatian, and from which branch. Without a correct vanshavali the partition stays incomplete and disputes follow.

How is the vanshavali given in the Bihar land survey?

In the special survey a vanshavali goes with the self-declaration. From the family tree built on BhuDrishti the survey form is filled with your details and ready to print.

Does BhuDrishti issue a vanshavali certificate?

No. BhuDrishti is a private service; it prepares the vanshavali format and papers. A certified vanshavali comes only from the panchayat or the competent officer.

Can family members living elsewhere build it together?

Yes. Everything is online — family members in different cities or countries can see and add to the same family tree.

भू-दृष्टि बिहार एक निजी सेवा है, सरकारी पोर्टल नहीं। BhuDrishti Bihar is an independent private service, not a government portal.